IQNA

पेशावर में कुरानी आयत की सुलेख प्रदर्शनी का अंत

16:41 - January 08, 2019
समाचार आईडी: 3473221
अंतरराष्ट्रीय समूहः पाकिस्तान के पेशावर में ईरानी संस्कृति घर में ईरानी और पाकिस्तानी संस्कृति के साथ कुरान की आयतों और चित्रकला की सुलेख प्रदर्शनी समाप्त हो ग़ई।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार बताया कि  पेशावर में ईरानी कल्चर हाउस में पेशावर विश्वविद्यालय और नमल विश्वविद्यालय के सहयोग से दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जो कल 7 जनवरी को समाप्त हुई।
इस प्रदर्शनी में ईरानी कल्चर हाउस के चित्रकार और सुलेखक के छात्रों के 85 कार्यों को प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कुरानी आयत और उर्दू और फारसी में कविताएं शामिल हैं, और अंत में कार्यों के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में खैबर पख्तूनख्वा राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री आतिफ खान, पेशावर में ईरानी कौंसल जनरल मोहम्मद बक़िर बैगी, पेशावर में ईरानी संस्कृति हाउस के प्रमुख सईद अब्बास फामुरी और कई पाकिस्तानी बुद्धिजीवी मौजूद थे।
समारोह में ईरानी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन का आह्वान किया और इन कार्यक्रमों को जारी रखने पर जोर दिया।
3779532

पेशावर में कुरानी आयत की सुलेख प्रदर्शनी का अंत

captcha