IQNA

यूरोप की मस्जिद के बिना आखिरी राजधानी आज मस्जिद वाली होगई

16:42 - June 07, 2019
समाचार आईडी: 3473659
अंतरराष्ट्रीय समूह-ग्रीस की राजधानी एथेंस में पहली मस्जिद शुक्रवार को एक समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर खोली जारही हैं।

IQNA की रिपोर्ट "द ग्रेक सिटी टाइम्स" के अनुसार, कोस्टा गवरुग्लो, शिक्षा और धार्मिक मामलों के मंत्री सहित कई यूनानी अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।
ग्रीस पर उस्मानी साम्राज्य के अंत के बाद से एथेंस में कोई मस्जिद नहीं थी, और हाल के वर्षों में यह एकमात्र यूरोपीय राजधानी रही है जिसमें कोई मस्जिद नहीं थी।
एथेंस में पहली मस्जिद का निर्माण शुरू होने के बाद से बहुत से लोगों ने असंतोष व्यक्त किया, और इसके उद्घाटन को अब तक स्थगित किया जाता रहा।
यद्यपि आज इस मस्जिद का उद्घाटन किया जा रहा है, लेकिन वक़्ती तौर पर नमाज़ जमाअत नहीं आयोजित की जाऐगी, क्योंकि मस्जिद कार्यकारी समिति के सदस्य, जो विभिन्न समारोहों की देखरेख करेंगे, अभी तक चयनित नहीं हुए हैं।
दुनिया की अधिकांश अन्य मस्जिदों के विपरीत, इस मस्जिद में मीनारें नहीं हैं और अज़ान देने के लिए लाउडस्पीकर की स्थापना की अनुमति नहीं है, इसमें 300 पुरुषों और 50 महिला उपासकों की क्षमता है।
रमजान के महीने को छोड़कर जो 24 घंटे खुली रहेगी यह मस्जिद, साल के अन्य दिनों में नमाज़ के एक घंटे पहले और नमाज के एक घंटे बाद नमाज़ पढ़ने वालों का स्वागत करेगी।
3817450
captcha