अंतर्राष्ट्रीय कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) ने रूसीयल यौम समाचार एजेंसी के अनुसार नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता ने बताया कि बोको हराम आतंकवादी समूह के सशस्त्र सदस्यों पर हमला किया और उत्तर पूर्व के मागोमोरी शहर जिस पर कबज़ा करना चाह रहे थे सेना के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि दूसरे बोको हराम आतंकवादी तत्वों के हमले में 3 सेना के सैनिकों की मौत हो गई और 6 घायल हो ग़ए।
पूर्वोत्तर नाइजीरिया क्षेत्र पिछले 9 वर्षों से अब तक बोको हराम आतंकवादी तत्वों और इसके सशस्त्र बलों के हमलो को देख रहा है।
नाइजीरिया के आदामावा प्रांत के मुबी शहर की एक मस्जिद में सोमवार 30 अक्तुबर को आत्मघाती हमला किया था जिसमें 58 लोग मारे गए थे। यह घटना तब हुई जब मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए लोग़ उपस्थित थे।
यह घटना 2015 के बाद से देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बुखारी के आगमन के बाद से सबसे ज्यादा हिंसक हमला हुआ था, जबकि मोहम्मद बुखारी ने सत्ता में आने से पहले बोको हराम आतंकवादी समूह को नष्ट करने का वादा किया था।
3676457