IQNA

रायटर के संवाददाताओं को म्यांमार में 7 साल की जेल की सजा सुनाई ग़ई

14:42 - September 03, 2018
समाचार आईडी: 3472853
अंतर्राष्ट्रीय समूहः म्यांमार में एक न्यायाधीश ने दो रॉयटर्स संवाददाता को आज सरकारी गुप्त दस्तावेजों का खुलासा करने के लिए 7 साल की जेल की सजा सुनाई।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने रॉयटर्स अरबिया के अनुसार बताया कि, आज दो रॉयटर्स संवाददाता को म्यांमार में गुप्त दस्तावेजों के खुलासे और उनके घरेलू कानूनों के उल्लंघन के लिए 7 साल की जेल की सजा सुनाई।
म्यांमार के न्यायाधीश यी लेविन ने कहा कि 32 वर्षीय वा लोन, और 28 वर्षीय किआओ सुई एवो को कथित रूप से अपने आधिकारिक कानूनों का उल्लंघन करने और गुप्त दस्तावेजों का खुलासा करने के लिए जेल की सात साल की सजा सुनाई गई है।
याद दिलाया जाना चाहिए कि रॉयटर्स समाचार एजेंसियों के यह दोनो संवाददाता म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार की जांच कर रहे थे जिसको 266 दिनों पहले गिरफ्तार किया था।
म्यांमार सेना और चरमपंथी बौद्ध मिलिशिया राखीन राज्य में रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक के घरों पर एक साल तक हमला करके उनके घरों को जला दिया था इन अमानवीय हमलों के बाद हजारों लोग बांग्लादेश भाग़ ग़ए हैं।
3743556

captcha