IQNA

रूसी मुसलमानों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि की भविष्यवाणी

15:47 - March 05, 2019
समाचार आईडी: 3473381
अंतर्राष्ट्रीय समूह- रूसी संघ की मुफ़्तीयों की काउंसिल के प्रमुख, शेख राविल ऐनुद्दीन ने भविष्यवाणी की कि इस देश की मुस्लिम आबादी अगले 15 वर्षों में वर्तमान 7% से 30% तक पंहुच जाऐगी।

IQNA की रिपोर्ट रूसिया अलयौम के अनुसार, मास्को के ड्यूमा रूस्या के मुख्यालय में कल ऐक सभा में बात करते हुऐ कहाः कि रूसी मुसलमान अभी देश की कुल आबादी का केवल 7% हिस्सा हैं।
रूसी मुफ्ती परिषद के प्रमुख ने, जाने-माने विद्वानों के विचारों का हवाला देते हुए और मॉस्को ग्रैंड मस्जिद में अपने मुशाहेदात, साथ ही नमाज़गुज़ारों की संख्या में वृद्धि के आधार पर कहा: "अगले 15 वर्षों में, रूस की मुस्लिम आबादी नाटकीय रूप से बढ़ेगी, जो देश की कुल आबादी का 30% तक पहुंच जाऐगी।
उन्होंने कहा: "रूस के प्रमुख शहरों में सबसे उपयुक्त सांस्कृतिक और शैक्षिक बुनियादी ढांचे के साथ दर्जनों नई मस्जिदों की आवश्यकता अत्यधिक महसूस की जा रही है।
शेख रावल ऐनुद्दीन ने अकादमिक केंद्रों की स्थापना के साथ ही धार्मिक विद्वानों और इस्लामी पहचान के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक और शैक्षिक केंद्रों के लिए समर्थन पैकेज की व्यवस्था का भी आह्वान किया।
अंत में, रूसी काउंसिल ऑफ मुफ़्तीस के अध्यक्ष ने देश में इस्लाम के प्रसार में कुछ बाधाओं को रेखांकित करते हुए, इन बाधाओं को हटानो को आवश्यक माना।
3795355
captcha