IQNA

अंग्रेजी साइकिल चालक तीर्थयात्री मदीनऐ मुनव्वरा पहुंचे

16:17 - August 04, 2019
समाचार आईडी: 3473849
अंतरराष्ट्रीय समूह- आठ अंग्रेजी तीर्थयात्रियों ने 17 देशों को पार करने के बाद रहस्योद्घाटन की भूमि पर साइकिल से मदीना में प्रवेश किया।

मदीने के लोगों ने ब्रिटिश साइकिल चालक तीर्थयात्रियों का स्वागत किया
अरब अनातोलियन समाचार एजेंसी के अनुसार IQNA की रिपोर्ट,आठ ब्रिटिश साइकलिस्ट जिन्होंने 7 जून को अपनी तीर्थयात्रा शुरू की, 3 अगस्त को दो महीने से कम समय में सऊदी अरब पहुंचे।
 
सऊदी प्रकाशित समाचार पतत्र ओक्काज़ ने इस बारे में लिखाःयह साइकिल चालक तीर्थयात्री 6500 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद सऊदी अरब पहुंचे, और मदीना के लोगों ने "तला अल बद्र अलैना" (एक गीत जिसे अंसार ने पैगंबर के मदीना में आने के समय गाया था) गा रहे थे। और उन्होंने सज्दऐ शुक्र करके स्वागत किया।
 
अल-अरबिया उपग्रह चैनल ने भी घोषणा की कि 17 देशों को पार करते हुए, तीर्थयात्री दो महीने से भी कम समय में सऊदी अरब पहुंचे हैं।
 
समूह के नेता ताहिर अख्तर कहते हैं, "यह एक आध्यात्मिक यात्रा है,""और मौसम, तूफान, बारिश, ऑक्सीजन की कमी, कठिन मार्गों और जंगली जानवरों के  होने जैसी समस्याओं के बावजूद हमारी सबसे सुखद यात्राओं में से एक है।"
 
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह अंग्रेजी तीर्थ यात्री मदीने के बाद मक्का की यात्रा करेंगे। ब्रिटिश साइकिल चालक तीर्थयात्री 7 जून, 2019 को मनासिके हज के प्रदर्शन के उद्देश्य से लंदन से मक्का की यात्रा शुरू की थी। सऊदी अरब ने शनिवार 3 अगस्त को घोषणा की कि अब तक डेढ़ मिलियन से अधिक लोग हज करने के लिए देश में प्रवेश कर चुके हैं।
 3832263
captcha