IQNA

मुंबई में फज्रे कुरआनी

8:44 - February 09, 2020
समाचार आईडी: 3474428
इंटरनेशनल ग्रुप- मुंबई में ईरानी कल्चर हाउस फज्र दशक के अवसर पर इमाम सादिक (अ.स) मदरसा के साथ मिलकर कुरानी बैठक आयोजित कर रहा है।
इस्लामी संस्कृति और संचार संगठन के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, यह कुरानी बैठक आज, 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी और इस्लामी क्रांति की जीत की 41 वीं वर्षगांठ पर मुंबई में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।
 
मुंबई- में ईरानी हाउस ऑफ कल्चर 11 फ़रवरी को इस्लामी क्रांति की जीत की सालगिरह भी मनाएगा और मुंबई ईरानी मस्जिद के सहयोग से 12 फ़रवरी को मुस्लिम विद्वानों और बुद्धीजीवियों की एक सभा आयोजित की जाएगी।
 
मुंबई विश्वविद्यालय की ओर से 14-15 फरवरी को ईरानी फिल्म महोत्सव और कला प्रदर्शनी का आयोजन, 17 फरवरी से 21 फ़रवरी तक भारतीय हस्तशिल्प के सहयोग से सुलेख और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन ईरानी-भारतीय संबंधों पर संगोष्ठी 28 फ़रवरी  को मुंबई में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र के अन्य कार्यक्रम ईरान इस्लामिक क्रांति की जीत की 41वीं वर्षगांठ के अवसर आयोजित होंगे।
 
इसी तरह मुंबई में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र 25 फ़रवरी को क्रांतिकारी कविता रात और 5-6 मार्च को फ़ारसी-भारतीय डाक टिकट और पोस्टकार्ड प्रदर्शनी भी इस शहर मे आयोजित करेगा।
3877242
 
captcha