IQNA

अल-अजहर की सहमति के बाद 26 सितंबर से मिस्र में कुरान की गतिविधियां फिर से शुरू

15:07 - September 26, 2020
समाचार आईडी: 3475175
तेहरान (IQNA) अल-अजहर की सहमति से, मिस्र की कुरानिक गतिविधियां आज शनिवार से शुरू होंगी।

इकना ने akhbarak.net के अनुसार बताया कि, मिस्र के कुरानी केंद्रों की गतिविधियों को, जो कोरोना वायरस के प्रसार के कारण निलंबित कर दिया गया था, अल-अजहर की सहमति और निवारक उपायों को अपनाने के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।
केंद्रों में कीटाणुशोधन उपकरण प्रदान करना, सामाजिक दुरी का ख़याल रख़ना, कुरान के छात्रों को अलग-अलग समूहों में विभाजित करना, समूहों की गतिविधियों का समय निर्धारण करना और मास्क का उपयोग अनिवार्य करना उन उपायों में शामिल हैं, जिन्हें कुरान केंद्रों की गतिविधियों के लिए माना गया है।
पवित्र कुरान मामलों के सामान्य निदेशालय ने भी घोषणा की कि वह इन केंद्रों में निरीक्षकों को भेजकर कुरान स्मारक केंद्रों के प्रदर्शन का बारीकी से पालन और निगरानी करेगा।
3925307
captcha