IQNA

शेख ज़कज़की आज़ाद हुए + फोटो

16:21 - July 30, 2021
समाचार आईडी: 3476211
तेहरान (IQNA) नाइजीरियाई शिया रहबर और उनकी पत्नी को नाइजीरियाई अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

एकना ने अल-मायादीन के अनुसार बताया कि; नाइजीरियाई इस्लामिक मूवमेंट ने एक बयान में कहा कि नाइजीरिया के शियाओं के रहबर शेख इब्राहिम ज़कज़ाकी और उनकी पत्नी, जिन्हें 2015 से हिरासत में लिया गया था, इनको कादूना उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद रिहा कर दिया गया है।
नाइजीरिया की एक कादूना उच्च न्यायालय ने कल शेख इब्राहिम ज़कज़ाकी और उनकी पत्नी को सभी आरोपों से बरी कर दिया और उन्हें रिहा कर दिया।
आठ घंटे की सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश ने शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें सार्वजनिक व्यवस्था को भंग़ करना और अवैध सभाओं का आयोजन करना शामिल था।
शेख ज़कज़की और उनकी पत्नी, ज़ीनत इब्राहिम और उनके बच्चों में से एक को दिसंबर 2015 में कादूना प्रांत में उनके घर और एक हुसैनिया पर सेना और पुलिस की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उनके कई बच्चों सहित सैकड़ों लोग शहीद हो गए थे।
captcha