IQNA

ज़ाम्बिया की सड़कों पर या हुसैन (अ.स)की सदाऐं + फिल्म और फोटो

4:28 - October 01, 2021
समाचार आईडी: 3476440
तेहरान(IQNA)दक्षिण अफ्रीका के जाम्बिया देश में अरबईन हुसैनी के मौक़े पर इमाम हुसैन (अ.स) के दोस्त और भक्त सड़कों पर आ गए और या हुसैन (अ.स)की सदाऐं बुलंद कीं।

जाम्बिया के एकना के अनुसार, अरबईन हुसैनी शोक और सीना ज़नी समारोह जाम्बिया के इस्लामिक सेंटर की मदद से तीन शहरों लुसाका (ज़ाम्बिया की राजधानी), लिविंगस्टन और कटुबा में आयोजित किया गया और अहले-बैत (अ.स) के मित्रों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में या हुसैन सदा बुलंद की।
 
इस कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को जाम्बिया में अरबईन के दिन की गई थी, इन क्षेत्रों में आयोजित किया गया जो इमाम हुसैन (अ.स) और इमामों (अ.स) के दोस्तों के जुलूस के साथ था।
 
ज़ाम्बिया के स्वदेशी शिया इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में से थे और ज़ाम्बिया की राजधानी लुसाका में, भारतीय,पाकिस्तानी शिया भी समारोह में उपस्थित थे।
 
जाम्बिया दक्षिण अफ्रीका में ख़ुश्की से घिरा देश है। इसकी सीमा उत्तर में कांगो, पूर्व में तंजानिया और मलावी, दक्षिण में मोज़ाम्बिक, ज़िम्बाब्वे, बत्स्वाना और नामीबिया और पश्चिम में अंगोला से लगती है।
 
जाम्बिया के लोगों की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है और एक प्रतिशत से भी कम आबादी मुस्लिम है, मुस्लिम मूल के, अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई अप्रवासी हैं।
 
4001194

captcha