IQNA

ईरान और इंडोनेशिया ने अफ़ग़ानिस्तान में व्यापक सरकार के गठन पर बल दिया

14:39 - October 22, 2021
समाचार आईडी: 3476545
तेहरान (IQNA) ईरान और इंडोनेशिया के विदेशमंत्रियों ने टेलीफ़ोनी वार्ता में अफ़गानिस्तान में व्यापक सरकार के गठन पर बल दिया है।
एकना के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में कहा कि आतंकवादी कार्यवाहियों के मुकाबले में समस्त जातियों व धर्मों के लोगों की सुरक्षा तालेबान की ज़िम्मेदारी है।
इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता में उन्होंने अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय, द्वपक्षीय और परस्पर रुचि के विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। विदेशमंत्री ने पड़ोसी देशों में अफगान शरणार्थियों की स्थिति पर ध्यान दिये जाने को विश्व समुदाय की ज़िम्मेदारी बताया।
ईरान के विदेशमंत्री ने न्यूयार्क में अपनी हालिया यात्रा में दोनों पक्षों के मध्य होने वाली सहमति की ओर संकेत किया और दोनों देशों के मध्य संबंधों के अधिक से अधिक विस्तार पर बल दिया।
इंडोनेशिया की महिला विदेशमंत्री ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में मानवाधिकार विशेषकर महिलाओं के अधिकारों पर बल दिया और अफगानी शरणार्थियों पर ध्यान दिये जाने को मानवीय विषय बताया और कहा कि इस मामले पर विश्व समुदाय के ध्यान दिये जाने की ज़रूरत है। 
स्रोत: hi.abna24.com  
 
captcha