IQNA

अफ़गानिस्तान में शिया धर्मगुरु की हत्या

17:20 - December 13, 2021
समाचार आईडी: 3476812
तेहरान(IQNA)अफ़गानिस्तान के फराह प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक शिया धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या कर दी।
अहलुल बेत (अ.स) समाचार एजेंसी। प्रांतीय सुरक्षा अधिकारी आरिफ़ अदील ने बताया कि घटना सूबे के तीसरे सुरक्षा क्षेत्र में हुई. उन्होंने कहा कि मौलाना शेख मुहम्मद इस्माईल मुवह्हदी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
 
अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफ़गानिस्तान के फराह प्रांत में लक्षित हत्याओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
इससे पहले फ़राह प्रांत में एक विस्फोट में दो नागरिकों की मौत हो गई थी।
कुछ दिनों पहले राजधानी काबुल में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बच्चे और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
अहलुल बेत (अ.स) समाचार एजेंसी।

 
 
 
captcha