IQNA

एक फ़िलिस्तीनी लड़की ने पूरे क़ुरान को एक महीने में याद किया

15:45 - August 17, 2022
समाचार आईडी: 3477664
तेहरान(IQNA)फ़िलिस्तीनी मीडिया ने बताया कि ग़ाजा पट्टी की एक 13 वर्षीय फिलिस्तीनी लड़की जिनी अदहम नईम आशूर एक महीने के भीतर पूरे कुरान को याद करने में कामयाब रही।

तवासुल समाचार ऐजेंसी के अनुसार, जीनी अदहम नईम आशूर गाजा पट्टी की एक 13 वर्षीय फिलिस्तीनी लड़की है, जिसे इस क्षेत्र के कुरानिक अधिकारियों द्वारा पवित्र कुरान को सफलतापूर्वक याद करने के लिए सम्मानित किया गया है।
 
इस फिलीस्तीनी किशोरी के याद करने की ख़बर सोशल नेटवर्क पर व्यापक रूप से फैल गई और यह दिन की चर्चा में से एक बन गया है, क्योंकि आशूर ने केवल एक महीने में पूरा कुरान याद कर लिया है, और यह मामला सभी के लिए आश्चर्यजनक है।
 
इक़रा चैरिटेबल एसोसिएशन ने एक समारोह के दौरान इस युवा प्रतिभा को सम्मानित किया और उनकी सफलता की कामना की और जोर दिया: हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से चाहते हैं कि कुरान को याद करने की इस सफलता को उसके और उसके माता-पिता बेहतरीन ज़ख़ीरा क़रार दे और इस्लाम और मुसलमान लोग इस कुरानी चेहरे से लाभ हासिल करें।
 4078459
دختر نوجوان فلسطینی که در 1 ماه حافظ کل قرآن کریم شده است/آماده

captcha