IQNA

ईरानी reciters मुस्लिम विश्व में क़िराअत क्षेत्र में अग्रणिम हैंः

5:02 - July 21, 2010
समाचार आईडी: 1959533
अंतर्राष्ट्रीय समूह: "मसूद नेकदस्ती" ईरानी क़ारी ईरान अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पहले नम्बर पर चुनें जाने और पिछले साल मलेशियई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ईरानी कारी के दूसरे नम्बर पर आने से पता चलता है कि क़ारियाने ईरान मुस्लिम दुनिया में तिलावते कुरान क्षेत्र में अग्रणिम जगह रखते हैं.
"जमील मोहम्मद" 27वें अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट में क़िराअते क़ुरान क्षेत्र में श्रीलंका के प्रतिनिध ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में घोषणा करते हुऐ यह कहा: मैं ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में क़िराअते क़ुरान क्षेत्र में भारत, मिस्र और मलेशिया में भाग लिया लेकिन ईरानी क़ारियों का स्तर मुस्लिम विश्व क़ारियों से बहुत विशिष्ट है.

उन्होंने कहा: "ईरान के प्रतिनिधित्य अंतरराष्ट्रीय ईरान कुरान प्रतियोगिताओं में प्रथम रैंक की योग्यता रखते थे और उनकी तिलावत वर्तमान भागीदारों में प्रतियोगिता के अंतिम दौर में बहुत ही सुंदर और आकर्षक थी, हालांकि तंजानियन क़ारी ने भी सुंदर तिलावत पेशकश की.

इस श्रीलंकाई क़ारी ने इस बातचीत के अंत में, जज समिति के फ़ैसले को निष्पक्ष और न्यायपूर्ण आकलन किया और कहा:ईरान अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता मे किसी भी भागीदार का अधिकार बर्बाद नहीं हुआ, और सभी लोग न्यायाधीशों के स्कोर देने और न्याय से संतुष्ट थ.

जमील मुहम्मद, 27वें ईरान अंतर्राष्ट्रीय कुरान टूर्नामेंट में कुरान पढ़ने के क्षेत्र में श्रीलंका के प्रतिनिधि थे और वह पूरी कुरान मजीद के हाफ़ीज़ है व15साल मे हिफ़्ज़ किया.
618076
captcha