ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) Rasd समाचार नेटवर्क के हवाले से, सऊदी अरब में हजारों शियाओं ने शुक्रवार की नमाज के बाद बहरीन में अपने देश के सैन्य हस्तक्षेप के विरोध में पूर्व सऊदी अरब में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया और बहरीन से अपने देश के सुरक्षा बलों की वापसी और सऊदी अरब में राजनीतिक स्वतंत्रता की मांग की.
इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कि मुख्य केन्द्र शिया नशीन शहर क़तीफ़ था, दंगा पुलिस बल ने किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया. इसी तरह शिया आबादी वाला शहर "अलअवामियह" सऊदी भी प्रदर्शनकारियों में शामिल होगया जिनके बीच महिलाओं ने भी भाग लिया.
यह उल्लेख के लायक है, आले सउद शासन,ने हजारों सैन्य बलों को बहरीन के अल खलीफा परिवार की मदद और इस देश के लोगों के विरोध प्रदर्शनों का दमन करने के लिऐ जो बहरीन में लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं भेजा है.
इसी तरह,सऊदी शिया भी इस देश में धार्मिक भेदभाव से ग्रस्त हैं और अल सउद साशन शियों को सरकारी पदों के उपयोग से वंचित कर दिया है.
770798