इंटरनेशनल ग्रुप:लेबनान में रहने वाले सीरियन ने, बेरुत में सीरिया के दूतावास के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आयोजन करके, अरब लीग के हाल के निर्णय की निंदा की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)अल-आलम के हवाले से,लेबनान में रहने वाले सीरियाइयों ने,इन प्रदर्शनों में "बशार अल असद"की फ़ोटू और सीरिया का झंडा उठाकर अरब लीग के हाल के निर्णय की निंदा की और इस संघ से कहा कि सीरिया के मामलों में हस्तक्षेप से हाथ उठाले.
प्रदर्शनकारियों ने बल दिया गया: अरब लीग के लिऐ बेहतर होता कि इस तरह के फैसलों को इजराइल की ओर से अरबी भूमि पर कब्जे के ख़िलाफ़ करता.
दूसरी ओर "अदनान मंसूर," लेबनान के विदेश मंत्री,ने कहा कि बेरुत,सीरिया के मुद्दे की जांच के उद्देश्य से दमिश्क द्वारा अरब नेताओं की एक असाधारण बैठक आयोजित करने की मांग की समर्थन करता है.
सीरिया की सरकार ने शनिवार 12 नवम्बर को अरब लीग के निर्णय इस संघ से दमिश्क के निलंबन के बाद,अपने देश की स्थिति पर चर्चा के लिऐ एक असाधारण बैठक बुलाई है और कहा कि दमिश्क संकट राष्ट्रीय सुरक्षा तथा अरबी देशों के संयुक्त कार्य को भी नुक़्सान पंहुचा सकता है.
898267