IQNA

लेबनान के अमल आंदोलन ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की निंदा की है

8:04 - January 15, 2012
समाचार आईडी: 2256631
इंटरनेशनल ग्रुप, कल 12 जनवरी को लेबनान के अमल आंदोलन ने एक बयान जारी करके ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की निंदा करते हुए जोर दिया कि यहूदी शासन के दुष्ट हाथ इस अपराध के पीछे साफ दिखाई दे रहे हैं
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट "Alantqad" के हवाले से बताया कि लेबनान के अमल आंदोलन ने एक बयान जारी करके 11 जनवरी बुधवार को ईरान के वैज्ञानिक मुस्तफा अहमदी रौशन पर तेहरान में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए घोषणा की: कि ईरानी विद्वान मुस्तफा अहमदी रौशन की हत्या इसराइल का एक नया अपराध है कि जिसका उद्देश्य ईरान के इस्लामी गणराज्य की साइंसी विकास को रोकना है
इस बयान के अंत में मुस्तफा अहमदी रौशन की हत्या की निंदा करते हुए आया है कि इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों से संकेत मिलता है कि पिछले दो सालों में अन्य तीन वैज्ञानिकों की हत्या इसी तरह की घटना है इन घटनाओं के पीछे दुष्ट इसराइली हाथ है बिल्कुल स्पष्ट है
934444
captcha