ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट सफ़ीर न्यूज़" के अनुसार, फ्रेंच मुस्लिम काउंसिल ने एक बयान जारी करके शनिवार 4 फ़रवरी को पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्म दिन की घोषणा की, और इस देश के सभी मुसलमान नागरिकों से अपील की कि धार्मिक समारोहों और अनुष्ठानों के आयोजन के माध्यम से इस्लाम के संदेश को बढ़ावा दें.
इस बयान के ऐक भाग में आया है: पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्म दिन समारोह मुसलमानों के लिए एक अवसर है ताकि शांति और दया के संदेश को अन्य नागरिकों के लिए पहचनवाऐं और विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के साथ बातचीत करने के तरीके खोलें.
इस बयान के अंत में लिखा है फ्रेंच मुस्लिम काउंसिल इस विशेष अवसर पर सभी मुसल्मानों खास कर फ्रेंच मुसल्मानों को बधाई देती है और आशावान है कि मीलादे नबवी दुन्या में दोबारा सच्चे इस्लाम के विकास के शुरूआत का कारण हो.
946106