IQNA

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "इस्लामी जगत में शरणार्थियों की समस्याओं" की प्री बैठक आयोजित की गईः

5:31 - May 10, 2012
समाचार आईडी: 2322592
अंतरराष्ट्रीय समूह: कल 9 मई को तुरकमनिस्तान की राजधानी "इश्क़ आबाद" में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "इस्लामी जगत में शरणार्थियों की समस्याओं" की प्री बैठक आयोजित की गई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «oic-oci», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह बैठक कल इस्लामी सहयोग संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित की गई थी जो आज तक जारी रहेगी.

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "इस्लामी जगत में शरणार्थियों की समस्याओं" की अधिकारिक शुरुआत 11 मई को इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों के मंत्रियों की भागीदारी के साथ "इश्क़ आबाद" में की जाएगी और सम्मेलन में शामिल लोग दो दिन तक इस्लामी देशों में शरणार्थियों की स्थिति का आकलन करेंगे.
इसी तरह आगन्तुक सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों के मुद्दों का मार्ग समाधान करने की कोशिश करेंगे और इस मुश्किल के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सवाल की समीक्षा करेंगे. इस समय इस्लामी जगत में बढ़ती शरणार्थियों की समस्याओं के मद्देनजर उनकी संख्या आयंदा दस सालों में 16 करोड़ तक पहुंच जाएगी.
1003883

captcha