अंतरराष्ट्रीय समूह: इस्लामी सहयोग संगठन ने ऐक बयान जारी करके, इराकी Shi'i वक़्फ़ कोर्ट पर आत्मघाती हमले जो कि मासूम लोगों के मारे जाने और घायल होने का कारण हुआ, दृढ़ता से निंदा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « ओसीआई » के हवाले से,अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने इस बयान में इराक में आतंकवादी कृत्यों की निंदा करते हुऐ देश के लोगों से आग्रह किया है कि अपनी एकता और सामंजस्य को बनाऐ रखें और अवसरवादी व्यक्तियों और समूहों को अनुमति न दें कि इस्लामी धर्मों के मानने वालों बीच विभाजन और मतभेद डाल सकें.
अंत में उन्हों ने कहा, इस दुखद दुर्घटना की पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना पेश करते हैं और आशा है कि ऐसी घटनाएं फिर से नहीं दोहराया जाऐंगी.
याद रहे कि, सोमवार, 4 जून, को इराकी राजधानी शहर बगदाद में विस्फोट के ज़रये शिया वक्फ अदालत को लक्षित किया गया जो इराकी नागरिकों के दर्जनों शहीद और 190 से अधिक लोगों के घायल होने का कारण बना.
1024970