IQNA

रूस के इस्लामी केंद्रों और मस्जिदों के सामने समस्यों की समीक्षा

17:41 - June 18, 2012
समाचार आईडी: 2349197
राजनीतिक और सामाजिक समूह: रूस के प्रांत "ओलयानोफ़सक" की जामा मस्जिद में अइम्मऐ जमाअत व धार्मिक ख़तीबों की पहली बैठक के दौरान देश में इस्लामी केंद्रों और मस्जिदों को पेश समस्याओं और संकट की समीक्षा की गई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "यूरोप" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, उक्त बैठक में कफकाज़ के मुसलमान उलेमा, विभिन्न संगठनों और इस्लामी संगठनों के प्रतिनिधियों जैसे; ओलयानोफसक में संगठन धार्मिक मामलों के प्रमुख मुफ्ती "सोबान सुलैमान ऑफ", " अली हज़रत शम्सुद्दीन ऑफ "," उस्मान हज़रत रफ़ीक़ ऑफ "और क्षेत्र के अन्य प्रमुख उलेमा हज़रात ने भाग लिया.
उल्लेखनीय है कि यह बैठक राज्य में मुसलमानों के मामलों की निगरानी के लिए स्थापित संस्था के प्रयासों से इस्लामी केंद्र और मस्जिदों को पेश समस्याओं और कठिनाइयों की समीक्षा, समाज विशेषकर बच्चों और युवाओं में इस्लामी और कुरान की शिक्षाओं के प्रचार के बारे में अइम्मऐ जमाअत के प्रदर्शन को अधिक बेहतर बनाने के लिए आयोजित की गई थी.
1031725
captcha