IQNA

इंडोनेशिया की मस्जिदें माहे रमज़ान में रोज़ा दारों की मेज़बानी के लिऐ तय्यार

10:33 - July 21, 2012
समाचार आईडी: 2373384
राजनीतिक और सामाजिक समूह: इंडोनेशिया की कई मस्जिदों के मुतवल्लियों ने मुबारक महीने के स्वागत और रोज़ा दारों को विशेष सुविधाएं प्रदान करने के लिए मस्जिदों को तैयार किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की शाखा की रिपोर्ट के अनुसार, 18 जुलाई को जकार्ता की मस्जिद (सोंडा कलापा) के मुतवल्ली ने विचार व्यक्त किया है कि हर क्षेत्र की मस्जिद, मुसलमानों की इबादत के लिए को शांत जगह के रूप में होना चाहिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिदों के मुतवल्लियों ने माहे रमज़ान के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण और शिक्षा कार्यक्रमों और इस्लामी शिक्षाओं से लाभ लेने के लिए मस्जिदों को तैयार किया है.
उन्होंने कहा: सोंडा कलापा की मस्जिद के मुतवल्ली ने धार्मिक विशेषज्ञों और उलेमा के माध्यम से माहे रमज़ान के गुणों के बारे में उपदेश, कुरान के शिक्षा कोर्स और इस्लामी मआरिफ़ शिक्षा कक्षाओं जैसे कार्यक्रमों को नमाज़ियों के लिए आयोजित करने का आयोजन किया है.
1057625
captcha