ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलमनार" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यह अमेरिकी कट्टरपंथी समूह, पेनसिलवानया में आयोजित होने वाली कुरान प्रदर्शनी के जवाब में कुरआन के नुस्खों को जलाने का इरादा रखता है.
उल्लेखनीय है कि इस समूह के प्रमुख "आरनेस्ट परस" ने अपनी इस्लाम दुश्मनी का कारण बताते हुए दावा कियाः अमेरिका में स्वतंत्रता बयान के मद्देनजर कुरान को जलाने का निर्णय लिया गया है.
अमेरिकी मुसलमानों ने भी इस्लाम विरोधी कदम के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्ति करते हुए सरकार से अपील की है कि इस आतंकवादी मुल्हिद समूह को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाऐ.
1080692