IQNA

मानवाधिकार का नारा एक राजनीतिक चाल के तहत दोग़ली नीति का हिस्सा बन चुका है

11:01 - September 02, 2012
समाचार आईडी: 2403154
राजनीतिक समूह: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात में अली अकबर सालेही ने इस बात पर बल के साथ कि मानवाधिकार का मुद्दा राजनीतिक चाल के तहत एक दोग़ले व्यवहार का हिस्सा बन चुका है, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मांग किया कि अमेरिका में गिरफ्तार ईरानियों की स्वतंत्रता के लिए सक्रिय हों.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने ईरानी विदेश मंत्रालय की सूचना एजेंसी वेब साइट के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 29 अगस्त गुरुवार को ईरान और संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी ने तेहरान में क्षेत्री और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा की.
इस बैठक में इस्लामी गणतंत्र ईरान और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने गटनिर्पेक्ष देशों के आंदोलन की आयोजित बैठक को सकारात्मक और महत्वपूर्ण क़रार दिया.
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी ने इस बैठक को ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया.
1088439
captcha