ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मलेशिया की समाचार एजेंसी Bernama, के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने घोषणा की: यदि इस्लामी और ग़ैर इस्लामी देशों में रह रहे मुसलमान मिल कर कोशिश करें तो यक़ीनन संयुक्त राष्ट्र भी म्यांमार में मुसलमानों को अत्याचार से छुटकारा दिलाने के लिए तुरंत कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगा.
उन्होंने म्यांमार सरकार से रुहंग्या के मुसलमानों को इस खतरनाक स्थिति से निकालने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया है.
उल्लेखनीय है कि मलेशिया के हजारों मुसलमानों और इसी तरह देश में शरण लेने वाले म्यांमार के लोगों ने भी राजधानी क्वालालंपोर में म्यांमार के दूतावास के सामने जमा हो कर मुसलमानों के नरसंहार की कड़ी निंदा की है.
1075670