मिस्र के प्रमुख क़ारी और मुस्लिम छात्रों की अंतरराष्ट्रीय क़ुरान प्रतियोगिता के चौथे चरण के जूरी बोर्ड के सदस्य श्री शाज़ली ने ईरानी क़ुरान समाचार एजेंसी (IQNA) को विशेष इंटरव्यू देते हुए कहा है कि अमेरिका में इस्लाम और रसूले ख़ुदा (स) के खिलाफ अपमानजनक फिल्म की रिलीज से हर मुसलमान का दिल आहत हुआ है.
उन्होंने कहा कि हमारे रसूले अकरम (स.) का एक उच्च और बुलंद स्थान है जिसे अपमान द्वारा समाप्त नहीं किया जा सकता. मिस्र के प्रसिद्ध क़ारी ने कहा कि मुसलमान कभी यह कल्पना नहीं कर सकते कि वह मुकाबला करते हुऐ दूसरे धर्मों का अपमान करें.
1099207