IQNA

दक्षिणपूर्व एशिया में इस्लाम का महत्वपूर्ण विकास;

एक लाख नेपाली मुस्लिम समुदाय की वृद्धि

16:05 - September 04, 2017
समाचार आईडी: 3471778
अंतर्राष्ट्रीय समूह: आंकड़े बताते हैं कि पिछले 15 वर्षों में कई समस्याओं के बावजूद नेपाल में 100,000 हिंदू नागरिक इस्लाम धर्म में परिवर्तित हो गए हैं।

एक लाख नेपाली मुस्लिम समुदाय की वृद्धि

कुरान इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी (IQNA) के लिऐ तुर्की अखबार स्टार के मुताबिक, नेपाल एक ऐसा देश है कि जहां, हाल के वर्षों में इस्लाम धर्म तेजी से विकसित हुआ है।

ख़ुर्शीद आलम नेपाल के इस्लामी सोसायटी के अध्यक्ष ने अपने भाषण में इस बयान के साथ कि देश में इस्लाम धर्म तेजी से बढ़ रहा है, कहाः कि नेपाल में मुसलमान, बौद्ध और हिंदु बिना किसी समस्या और असहमति के साथ में रहते हैं और यह खुशी का सबब है।

उन्होंने कहा: "इस शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के साथ, प्रमुख समस्याऐं भी हैं, और अधिकांश बौद्ध और हिंदू जो बाद में मुसलमान हो गऐ वह उन का सामना कर रहे हैं क्योंकि कुछ चरमपंथियों ने इसे क़ुबूल नहीं किया और मुस्लिम होने के बाद उन्हें समाज से त्याग दिया है।

नेपाली इस्लामिक सोसाइटी के प्रमुख ने जारी रखते हुऐ कहा: एक बौद्ध और हिंदू के लिए मुस्लिम बनने के परिणामस्वरूप वह लोग उत्तराधिकारी और पारिवारिक विरासत से वंचित हो सकता है। इसके अलावा, इन लोगों को भविष्य में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन सभी परेशानियों के बावजूद, इस देश में इस्लाम का विकास वाकई अद्भुत है।

इस मुद्दे की ओर इशारा करते हुऐ कि पिछले 15 वर्षों के दौरान 100,000 हिंदू नागरिकों ने इस्लाम लाऐ हैं उन्होंने कहा, आंकड़ों के अनुसार आने वाले वर्षों में मुस्लिम आबादी में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

यह याद रहे कि 29 मिलियन नेपाली आबादी का 81 प्रतिशत हिंदू हैं, 9 प्रतिशत बौद्ध हैं, और 5 प्रतिशत मुसलमान हैं, और देश की शेष आबादी अन्य धर्मों जैसे ईसाई धर्म की मानने वाली है।

3638088

captcha