IQNA

भारत में कुरान के ख़ासी भाषा के अनुवाद का अनावरण

11:21 - February 03, 2019
समाचार आईडी: 3473294
अंतर्राष्ट्रीय समूहः "खासी" भाषा में कुरान का पहला अनुवाद देश के उत्तर पूर्व शिलांग में एक समारोह में अनावरण किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने शिलांग टाईम के अनुसार बताया कि  "खासी" भाषा में कुरान अनुवाद 12 साल में अंग्रेजी से अनुवादकों की एक टीम द्वारा इस भाषा में किया गया था, और कल 2 फरवरी को भारत में अनावरण किया गया।
अनुवाद के बाद, संपादकों के एक समूह ने इसे संपादित किया है।
संग़ भालांग़ इस्लाम फाउंडेशन ने 1251 पृष्ठों पर इस अनुवाद की 3,000 प्रतियां प्रकाशित की हैं।
"खासी" भाषा एस्ट्रा-एशियाई भाषाओं की एक भाषा है, इसके अधिकांश वक्ता पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य के साथ-साथ आसाम और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में हैं।
3786923

captcha