IQNA

बोस्निया में रैखिक कुरान की प्रदर्शनी का आयोजन

17:17 - May 01, 2019
समाचार आईडी: 3473544
अंतरराष्ट्रीय समूह - कुरान की कई प्रचलित प्रतियों के साथ ऐतिहासिक पांडुलिपियों का एक संग्रह, कल बोस्निया और हर्जेगोविना के मोस्टर शहर में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।

IQNA की रिपोर्ट DailySebah के अनुसार, इस प्रदर्शनी का आयोजन तुर्की यूनुस एम्रेह फाउंडेशन द्वारा मुस्टर सांस्कृतिक केंद्र में किया गया था, जिसमें बोस्नियाई कलेक्टर नुसरत ओमरिका के 10 वर्षों से अधिक के दौरान जमा किऐ गऐ संग्रह को चित्रित किया गया है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में, ओमरिका ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 300 साल पुराने 6 रैखिक कुरान पहली बार प्रदर्शित किऐ गऐ हैं। इसी तरह कुरान की कई प्रतियाँ स्वर्ण आवरण के साथ भी पेश की गई हैं। उन्होंने कहा: "मेरे घर में तीन हजार पुस्तकों के साथ एक पुस्तकालय है, जिसकी 200 प्रतियां कुरान की विभिन्न प्रतियाँ हैं।" कुरान का प्यार मेरे दादाजी की विरासत है।
करागोस-बी हिस्टोरिकल स्कूल जहां यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है के उपाध्यक्ष सोलो चीकुटिच ने कहा ," कुरान मुस्लिमों के दिल में है, और कुरान की सुरक्षा का मतलब है हमारी जड़ों की रक्षा करना," ।
नवीनतम जनगणना के अनुसार, 3.5 मिलियन बोस्निया और हर्जेगोविना की आबादी 45 प्रतिशत (एक मिलियन और सात सौ हजार) मुसलमान हैं।
3807868
 
captcha