IQNA

दक्षिण अफ्रीक़ा में "शेख़ ज़कज़ाकी" की आज़ादी के लिए रैली

15:44 - July 26, 2019
समाचार आईडी: 3473817
अंतर्राष्ट्रीय विभाग- दक्षिण अफ्रीका में आज (26 जुलाई) को नाइजीरिया में शियाओं के इस्लामी आंदोलन के नेता की रिहाई के लिए रैली की जाऐगी।

दक्षिण अफ्रीका से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैली विरोध प्रदर्शन के रूप में नाइजीरियाई शिया धर्मगुरु के कारावास के खिलाफ़ जिनकी स्वास्थ्य स्थिति बहुत खराब और पॉइज़निंग हो गई है आज (26 जुलाई) को आयोजित की जाऐगी।
यह रैली दक्षिण अफ्रीका के दो प्रमुख शहरों में, जोहानिसबर्ग में नाइजीरियाई वाणिज्य दूतावास के सामने और केप टाउन के अहलुल बैत (अ.स) केंद्र के सामने होगी।
याद रहे कि 13 दिसंबर, 2015 को नाइजीरियाई सेना द्वारा हुसैनिया बक़ीयतुल्लाह (अ.ज.) और शेख इब्राहिम ज़कज़ाकी के घर पर हमला करने के परिणामस्वरूप उन्हें भी घायल कर दिया गया और सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। नाइजीरियाई सेना ने इस कार्वाई का कारण शेख़ के समर्थकों द्वारा ज़ारया क्षेत्र में नाइजीरियाई सेना प्रमुख की हत्या के लिए किए गए प्रयास को बताया है।
कुछ पहले पॉइज़निंग के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने की सूचना मिली है।
 3829978
captcha