IQNA

मास्को में ख़ातम अल-अंबिया मस्जिद में ईद अल-ग़दीर का उत्सव

15:52 - August 20, 2019
समाचार आईडी: 3473896
इंटरनेशनल ग्रुप- अमीर अल-मोमिनिन (अ.स)की विलायत का जश्न और ख़ुशी ईद अल-ग़दीर ख़ुम और छात्रों और ईरानियों के उपस्थित के साथ मास्को में ख़ातम अल-अंबिया मस्जिद में मनाया गया।

मास्को से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार,ग़दीर इस्लाम के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है जिसमें इस्लाम के पैगंबर ने इमाम अली (अ.स.) को 10हि. 18 ज़िल्हिज को हज्जतुल-विदा से लौटते समय ग़रीर ख़ुम नामक स्थान पर अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया था।
 
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों, बुजुर्ग सहाबियों सहित सभी ने इमाम अली (अ.स) के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया(यानि उनके हाथ पर बैअत की)।
 
ग़दीर उपदेश पैगंबर(स.व.) का भाषण है । हदीस और परंपराओं के अनुसार, 120 वहज़ार से अधिक लोग ग़दीर ख़ुम दिवस की भावुक सभा में शामिल हुए।
मॉस्को में खातम अल-अंबिया मस्जिद की सांस्कृतिक इकाई ने इस दिन के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की। रुचि रखने वालों ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए और उन्हें पाँच उपहार दिए गए। समारोह अहलुल-बैत (अ.स) के मद्दाहों द्वारा एक शानदार क़सीदा ख़्वानी के साथ समाप्त हुआ।
 
इसके अलावा, मॉस्को के हुसैनीह इस्लामिक सेंटर में आज़री भाषा में आज ईद अल-ग़दीर का एक उत्सव होने वाला है।
 3836371
मास्को में ख़ातम अल-अंबिया मस्जिद में ईद अल-ग़दीर का उत्सव
मास्को में ख़ातम अल-अंबिया मस्जिद में ईद अल-ग़दीर का उत्सव
captcha