IQNA

संयुक्त अरब अमीरात का एक साथ 3 इब्राहीमी पूजा स्थलों के बनाने का फैसला

12:43 - September 22, 2019
समाचार आईडी: 3473999
इंटरनेशनल ग्रुप- संयुक्त अरब अमीरात ने राजधानी अबू धाबी में एक मस्जिद, चर्च और आराधनालय(यहूदी पूजा स्थल) सहित एक बड़ी इमारत बनाने की योजना बनाई है।

गल्फ न्यूज के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, हाउस ऑफ अब्राहमिक धर्मों नामक परियोजना का निर्माण जल्द ही शुरू होगा और शेड्यूल के मुताबिक़ साल 2022 में खुलने की आशा है।
 
उच्च मानव भाईचारा समिति नामक एक इकाई यह परियोजना शुरू कर रही है, जिसके अधिकारियों का कहना है इसका उद्देश्य सभी पृष्ठभूमि और सभी राष्ट्रीयताओं के बीच सम्मान और संवाद की संस्कृति का प्रसार करना है।
 
इंटरफेथ संवाद को बढ़ावा देना और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व जैसे मूल्यों को बढ़ावा देना अबू धाबी में इस इमारत बनाने के लक्ष्यों में से है।
 
प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार डेविड एज ने इमारत को डिजाइन किया था।
3843808
captcha