IQNA

मिस्र में 69 कुरान शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

17:27 - December 27, 2019
समाचार आईडी: 3474278
अंतर्राष्ट्रीय समूह – वर्ष 2019 में 69 नए हिफ़्ज़े कुरान शिक्षा के लिऐ शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और 370 नए कुरानिक स्कूलों की स्थापना मिस्र के एंडोमेंट मंत्रालय के प्रयास से पूरे देश में की गई।  

अल-बव्वाबा समाचार एजेंसी के हवाले से IQNA की रिपोर्ट, मिस्र के एंडोमेंट मंत्रालय ने इस वर्ष के अंत के अवसर पर, अपने मंत्रालय साल 2019 की गतिविधियों पर एक रिपोर्ट जारी की है।
 
इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में, मिस्र के बंदोबस्ती द्वारा 370 नए कुरान स्कूल स्थापित किए गए जिन में से 18 कुरान स्कूलों में महिला प्रशिक्षक और उपदेशक पढ़ाती हैं।
 
इसके अलावा, 69 नए कुरानिक शिक्षा के लिऐ शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन, उदारवादी और प्रबुद्ध इस्लामी विचार को बढ़ावा देने के लिए 127 विज्ञान विद्यालयों का शुभारंभ, 4 इस्लामी संस्कृति केंद्र का उद्घाटन, और मिस्र की मस्जिदों की स्तर पर निरक्षरता से लड़ने के लिए 1851 कक्षाएं इस वर्ष मंत्रालय की अन्य गतिविधियों में शामिल है।
 
रमज़ान महीने में  12,000 सांस्कृतिक समारोहों को आयोजित करना, रमज़ान महीने  के दौरान दुनिया भर के विभिन्न देशों में 42 प्रचारक भेजना, देश के सभी प्रांतों से 16200 प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ मिस्र की हिफ़्ज़ व तज्वीदे कुरान राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करना और छब्बीसवें अंतर्राष्ट्रीय हिफ़्ज़ व तफ़्सीरे कुरान टूर्नामेंट 60 विदेशी देशों से 66 प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ आयोजित करना वर्ष 2019 में मिस्र के बंदोबस्ती मंत्रालय के अन्य कार्यक्रमों में से थे।
3866841
captcha