IQNA

तारुती के दृष्टि से रमजान में ख़त्मे कुरान का सबसे आसान तरीका

16:15 - April 22, 2020
समाचार आईडी: 3474673
तेहरान (IQNA) मिस्र के एक प्रमुख मिस्री क़ारी अब्दुल फत्ताह तारुती ने रमजान में ख़त्मे कुरान का सबसे आसान तरीका पेश किया, जिसमें दुनिया भर के मुसलमानों से इस महीने में कुरान से दूरी न बनाने का आग्रह किया है, और कहा कि रमजान पवित्र कुरान के पढ़ने और सुनाने का महीना है।
इकना ने अख़बार अल-यौम के अनुसार बताया कि कि अब्दुल फत्ताह तारुती ने कहा कि मस्जिदों के बंद होने के कारण जो लोग घर पर प्रार्थना करते हैं यदि संभव हो तो कुरान पढ़ना चाहिए। पवित्र महीने में कुरान को समाप्त करने के लिए, पहले "सूरह अल-हमद" पढें और फिर 1 चौथाई या 2 चौथाई भाग या 3 चौथाई भाग की तिलावत करें। फिर प्रत्येक नमाज़ के बाद उसी भाग के शेष भाग़ को पढें। इस तरह हर रात कुरान का एक पारा पूरा हो सकता है।
अल-तारुती ने पवित्र महीने में पवित्र कुरान को समाप्त करने के सर्वोत्तम तरीके के बारे में स्पष्ट किया: यदि प्रत्येक मुसलमान प्रत्येक नमाज के बाद रोजाना कुरान के दो पृष्ठ पढ़ता है, तो वह महीने के अंत में कुरान को समाप्त कर देगा। पवित्र कुरान के दो पन्नों को पढ़ने में 6 मिनट से अधिक का समय नहीं लगता है, और जो कोई भी अल्लाह की रहमत चाहता है, वह प्रत्येक नमाज़ के बाद कुरान के 4 पृष्ठों को पढ़ सकता है, और इस आसान विधि से वह पवित्र महीने के अंत तक कुरान को दो बार समाप्त कर देगा।
अल-तारुती ने अंत में बताया कि विद्वानों ने मुसतहब्बी नमाज़ों में कुरआन के सुरा को देख़ कर पढ़ने की अनुमति दी है। जब्कि वाजिब नमाज़ में नही उन्होंने कहा कि तरावीह नमाज़ में जितना मुमकिन हो देख़ कर पढे।
3893274
captcha