IQNA

पुर्तगाल में कुरानी प्रतियोगिताओं को रद्द किया ग़या

21:09 - May 26, 2020
समाचार आईडी: 3474784
तेहरान (IQNA) पुर्तगाल में जून में होने वाली वार्षिक कुरानी हिफ्ज़ प्रतियोगिता कोरोना के कारण इस वर्ष आयोजित नहीं की जाएगी।
इकना ने पालमा इस्लामिक फाउंडेशन सूचना केंद्र के अनुसार बताया कि यह प्रतियोगिता, जिसमें कुरान को हिफ्ज़ करने के पांच स्तर शामिल हैं शामिल हैं (12 से 25 वर्ष की आयु से कम आयु वर्ग के लिए दो भागों यानी दो पारे और पुरे कुरआन को हिफ्ज़ करना है) जो पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन की केंद्रीय मस्जिद में 26 से 28 जून तक की तारीख़ निर्धारित किया गया था।
हालांकि, कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस वर्ष की प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है।
पालमा इस्लामिक फाउंडेशन सूचना केंद्र और पामेला इंटरनेशनल इस्लामी स्कूल, पुर्तगाली हलाल संस्थान और पुर्तगाली स्कूल संस्थान के सहयोग और समर्थन के साथ, प्रत्येक वर्ष प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है।
प्रतियोगिता में क़ारी, हाफिज़ और कुरान में विचार करने वालों के कौशल को मजबूत करने, और उनको सम्मानित करना प्रतियोगिता के लक्ष्यों में से एक रहा है।
पुर्तगाल पश्चिमी यूरोप का एक देश है, जिसकी आबादी लगभग 10 मिलियन है और इसके अधिकांश लोग कैथोलिक ईसाई हैं। देश में एक लाख़ से कम लोग मुस्लिम हैं।
3901316
captcha