IQNA

कोरोना के दिनों में आस्ताने अलवी उपग्रह नेटवर्क का कुरान पाठ + फोटो

13:55 - October 23, 2020
समाचार आईडी: 3475270
तेहरान () आस्ताने अलवी उपग्रह नेटवर्क तीर्थयात्रियों की भीड़ को रोकने और कोरोना वायरस के प्रसार का मुकाबला करने के उद्देश्य से, ख़त्मे क़ुरान दैनिक इमाम अली (एएस) के पवित्र हरम के प्रांगण में नजफ के प्रमुख पाठकों के एक समूह की उपस्थिति में रिकॉर्ड करता और इसे दिलचस्पी रखने वालों को प्रसारित करता है।

"क़ुरान.इमामाली.नेट" सूचना के आधार के अनुसार, कुरान का यह दैनिक पाठ कुरान केंद्र आस्ताने अलवी से संबद्ध कुरानिक हलकों की शाखा के सहयोग से किया जारहा है।
 
इमाम अली (अ.स.) कुरानिक सर्किल शाखा के प्रमुख प्रोफेसर अब्दुल हादी अल-आबदी ने इस संबंध में कहा: कोरोना वायरस के प्रसार के कारण, टेलीविजन कार्यक्रमों, जिसमें साप्ताहिक कुरान मंडलियां, मासिक कुरान पाठ, और विभिन्न कुरान कार्यक्रम शामिल हैं, ने केंद्र के हुज़ूरी कार्यक्रमों की जगह ले ली है, जो प्रशंसकों द्वारा स्वागत किया गया हैं।
 
उन्होंने कहा: रबी अल-अव्वल 1442 के महीने में कुरान का ख़त्म, जो वर्तमान में आस्ताने अलवी के उपग्रह नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है, नजफ प्रांत के कई सस्वर पाठ की उपस्थिति के साथ और पवित्र हरमे अलवी में स्थित ग्रैंड मस्जिद उमर इब्न शाहीन में रिकॉर्ड किया जारहा है।
 
अल-आबदी ने कहा: यह कुरान पाठ कार्यक्रम सुबह की प्रार्थना के बाद प्रसारित किया जाता है और हर दिन दोपहर 2 बजे भी प्रसारित होता है।
 
उन्होंने याद दिलाया: ज़िल-हिज्जह के महीने में कुरान की समाप्ति के बाद आस्ताने इमाम अली (अ.स.) के कुरान केंद्र के टीवी ख़त्मे क़ुरान का यह दूसरा कार्यक्रम है।
3930849

ختم قرآن شبکه ماهواره‌ای آستان علوی در روزهای کرونایی + عکس

captcha