IQNA

ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि के निष्कासन अभियान में मोरक्कन लोगों की व्यापक भागीदारी

15:51 - June 06, 2021
समाचार आईडी: 3475999
तेहरान(IQNA)मोरक्को में हजारों लोगों ने कब्जे वाले क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन के क्रूर हमलों का विरोध में सोशल मीडिया अभियान में भाग लेकर अपने देश में ज़ायोनी प्रतिनिधि के निष्कासन और तेल अवीव के साथ संबंधों को तोड़ने का आह्वान किया।

ट्रांस-रीजनल अखबार अल-कुद्स अल-अरबी के हवाले से, मोरक्को के कार्यकर्ताओं ने रबात में ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि डेविड गौरेन के निष्कासन की मांग के लिए एक अभियान शुरू किया।
 
उन्हों ने फेसबुक और ट्विटर पर हैशटैग "ज़ायोनी प्रतिनिधि का निष्कासन" के साथ भाग लिया और हजारों मोरक्कन भी इसमें शामिल हो गए।
 
मोरक्को के कार्यकर्ताओं के अनुसार, हैशटैग मोरक्को में पहला ट्विटर ट्रेंड बन गया है।
 
हजारों कार्यकर्ताओं ने ट्विटर, फेसबुक और अन्य सामाजिक नेटवर्क पर अपनी व्यक्तिगत तस्वीरों को फिलीस्तीनी प्रतीकात्मक छवियों जैसे कि फिलीस्तीनी ध्वज और क़ुब्बतुस सख़रह में बदल दिया।
 
पत्रकार हसन अल-यूसुफ़ी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा: "मोरक्को की राजधानी रबात के लोग अपने देश में डेविड गुआरिन के निवास का विरोध करते हैं।
 
मोरक्को के एक अन्य कार्यकर्ता, राशिद बरीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा: "मोरक्को में कब्जे वाले शासन का प्रतिनिधि एक अवांछनीय तत्व है, और उसके निष्कासन अभियान के साथ होना फिलिस्तीनी लोगों की रक्षा के लिए सबसे कम कार्य है।" यह संगत तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक मोरक्को की भूमि ज़ायोनी गंदगी से साफ नहीं हो जाती।
 
ज़ायोनी शासन और मोरक्को ने पिछले 10 दिसंबर को राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने की घोषणा की, जिसे 2000 से निलंबित कर दिया गया था।
 
इस ऐतेबार से संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और सूडान के बाद 2020 में ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए सहमत होने वाला मोरक्को चौथा अरब देश था।
 
मोरक्को में वर्तमान अभियान ज़ायोनी बलों द्वारा यरुशलम के कब्जे वाले शहर और वेस्ट बैंक के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ मक़्बूज़ा क्षेत्रों पर क्रूर हमलों की निरंतरता पर लॉन्च किया गया है।
3975787
 
captcha