IQNA

ईरानः जल्द ही शुरू हो जाएगी एटमी वार्ता, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद तय करती है रणनीति

14:06 - October 08, 2021
समाचार आईडी: 3476474
तेहरान (IQNA) इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता शुरू हो जाएगी।

महमूद अब्बास ज़ादे मिश्कीनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वार्ता कुछ ही दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की ओर से जो संदेश और इशारे प्राप्त हुए हैं उनसे लगता है कि आने वाले दिनों में वार्ता शुरू हो जाएगी अलबत्ता वार्ता शुरू करने के लिए अभी तारीख़ तय नहीं हुई है।
प्रवक्ता ने कहा कि मूल नीतियां सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में तय की जाती हैं जबकि उसके लिए योजना और रणनीति तैयार करने का काम विदेश मंत्रालय की ओर से होता है।
मिश्कीनी ने कहा कि वार्ता प्रक्रिया पर सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की भरपूर नज़र रहती है और वार्ता के नए दौर में भी निश्चित रूप से रणनीतियों का निर्धारत यही संस्था करेगी।
स्रोत: hi.abna24.com  
captcha