IQNA

वेटिकन इंटरनेशनल कमीशन में शामिल हुए शिया धर्मगुरु

15:35 - March 28, 2022
समाचार आईडी: 3477175
तेहरान(IQNA)हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन सैय्यद अली अल-सैय्यद क़ासिम, लेबनान में धर्म और संस्कृतियों के संवाद केंद्र के प्रमुख, को वेटिकन सरकार से अंतर्राष्ट्रीय परमधर्मपीठ ईसाई और इस्लामी आयोग में सेवा करने और वेटिकन में शिया समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का आधिकारिक आदेश मिला।

लेबनान में सेंटर फॉर द डायलॉग ऑफ रिलिजन्स एंड कल्चर्स के प्रमुख हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन सैय्यद अली अल-सैय्यद क़ासिम को वेटिकन सरकार से ईसाई धर्म और इस्लाम और वेटिकन में कुलीन शिया समुदाय के प्रतिनिधित्व को अंतर्राष्ट्रीय आयोग में शामिल होने का आधिकारिक आदेश मिला।
 
इस समारोह में संत पापा फ्राँसिस के प्रतिनिधि मोन्सिग्नर जोसेफ़ स्पीतेरी, लेबनान में पोप के राजदूत, और वेटिकन और लेबनान के अधिकारी और विचारक उपस्थित थे।
 
 लेबनान में सेंटर फॉर द डायलॉग ऑफ़ रिलिजन्स एंड कल्चर्स ने एक संदेश जारी किया, जिसमें इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिन्के नाम नीचे दिऐ गऐ हैं धन्यवाद दिया।
 
उपस्थित लोगों में ख़ुआन एंजेल अयोसु गुइचोट, होली सी में सभ्यता और धर्म मंत्री, बिशप मैथियास चार्ल्स मुराद, लेबनान में इस्लाम और ईसाई धर्म के बीच संवाद के लिए एपिस्कोपल कमेटी के अध्यक्ष, रेव स्टेफानो शिकिन, मरियम वेटिकन वर्ल्ड एकेडमी ऑफ साइंसेज के अध्यक्ष, शेख़ नादर अल-अक़्काद, ईसाई इस्लामी विश्व की परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष अल-अजहर का प्रतिनिधित्व और लेबनान में मैरियन सेंटर फॉर इंटरफेथ डायलॉग के अध्यक्ष और सदस्यों थे।
4045365
انتصاب رئیس مرکز گفت‌‌‌وگوی ادیان لبنان به عضویت کمیسیون بین المللی مسیحی اسلامی واتیکان

captcha