
काज़मिन शहर में इमाम मूसा काज़िम (अलैहिस सलाम) के रोजे में एक इस्लामी पोशाक चादर के साथ ऑस्ट्रेलियाई राजदूत की मौजूदगी ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खीच लिया।
इराक की नून समाचार एजेंसी से एकना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इराक में ऑस्ट्रेलिया की राजदूत पाउला गनली ने मंगलवार को इराक के दो प्राचीन क्षेत्रों अल-काज़मिया और अल-अज़मिया का दौरा किया।
ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने एक बयान में घोषणा की है कि इन धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में जानने के लिए गणली ने अबू हनीफा के मकबरे के बाद इमाम मूसा काज़िम (अलेहिस सलाम) के हरम का दौरा किया।
इस बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने इमाम मूसा काज़िम (अलैहिस सलाम) के रोजे की यात्रा के अवसर पर कहा कि इराक एक ऐसा देश है जो धर्म, इतिहास, संस्कृति, शांति और प्रेम के मामले मैं बेनियाज है।
काज़मिया और आज़मियाह दोनों क्षेत्र बगदाद के इतिहास का वर्णन करते हैं; और मैं जहां भी जाती हूं, मुझे इराक के लोगों की उदारता, प्रेम और प्रशंसा दिखाई देती है।
काज़िमिया और आज़मिया बगदाद के उत्तर में दो क्षेत्र हैं और पिछली कुछ शताब्दियों में कई बड़े बदलाव के इस कारण गवाह रहे हैं कि एक इराकी सुन्नियों और दूसरा इराकी शियाओं द्वारा बसा हुआ है।
यहां तक कि चुनाव जैसे राजनीतिक मुद्दों में भी इन क्षेत्रों में दिलचस्प मुकाबले होते हैं।
आज़मियाह अल-रसाफ़ा में, टाइग्रिस एक यानी दजला नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है, और वहां कुफे के मशहूर फकीह और मुत्कल्लिम और हनफी मजहब के संस्थापक अबू हनीफ़ा अल-नुमान इब्न साबित, उर्फ अबू हनीफ़ा का मकबरा है।
और काज़िमियाह अल-कारख में है, जो टाइग्रिस नदी के पश्चिमी भाग में है, और इमाम मूसा काज़िम और इमाम मुहम्मद तकी (अलैहमस सलाम) के रोजे यहाँ स्थित हैं।
तकफ़ीरी समूहों और बासियों (बास पार्टी) ने शिया-सुन्नी उग्रवाद को भड़काने और राष्ट्र और जनजाति के बीच मतभेदों को भड़काने के लिए काज़िमिया और आजमी में बार-बार आतंकवादी हमले किए हैं।
आज़मिया क्षेत्र ओएसिस और बगीचों से घिरा हुआ है और पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी समूहों का ठिकाना रहा है।