IQNA

बहरीन में छात्रों का आंसू गैस के साथ स्वागत

16:29 - January 11, 2017
समाचार आईडी: 3471100
अंतरराष्ट्रीय समूह: आले खलीफा शासन के बलों नें किशोर छात्रों को जो परीक्षण के बाद एक साथ जमा थे उनको तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का उपयोग़ किया जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने प्रेस टीवी चैनल के अनुसार बताया कि आले खलीफा पांच लोगों से अधिक को एक साथ जमा होने पर करवाई करती है।

बहरीन न्यूज नेटवर्क Tsrh के अनुसार यह छात्र Tsrh सिटी के स्कूल में परीक्षा के बाद आपस में बातचीत कर स्कूल से बाहर आर रहे थे।

ऑनलाइन समाचार "फब्राएर" ने बहरीन सुरक्षा बलों के नोएदरात क्षेत्र में हमला और 4 लोग़ों के अग़वा की सुचना दी है।

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि बहरीन के क्षेत्र सनाबेस में कुछ लोग़ो के कैद करने के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

कहा ग़या है कि शिया प्रमुख शेख ईसा कासिम के घर के सामने Aldraz में समर्थकों का इहतेजाज जारी है।

शेख ईसा कासिम को बहरीन क्रांति के आध्यात्मिक नेता माना जाता है। वह और आपके चाहने वाले आले-खलीफा शासन द्वारा अत्यधिक दबाव में हैं।

2012 से आले-खलीफा शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जारहा है। बहरीन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आले खलीफा शासन का निष्कासन और राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए।

3561772

captcha