IQNA

मिस्र में पवित्र कुरान के कर्मचारियों की विश्व परिषद का गठन

11:08 - March 25, 2018
समाचार आईडी: 3472389
अंतर्राष्ट्रीय समूहः कुरान करीम के ख़ादिमों की विश्व परिषद की स्थापना मिस्र में कुरानी हस्तियों की उपस्थिति के साथ की जाऐगी।

IQNA की रिपोर्ट अलयौमुस्साबेअ समाचारर ऐजेंसी के अनुसार, मोहम्मद मोख्तर जुमा मिस्र के एंडोमेंट मंत्री ने कुरान के ख़ादिमों की विश्व परिषद की स्थापना की घोषणा की।
उन्होंने इस बारे में कहाः कि यह परिषद गठन की शुरूआत से अब तक अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में सभी जजों और प्रतिभागियों व एंडॉमेंट मंत्रालय की भागीदारी के साथ स्थापित की जाऐगी ।
मिस्र के एन्डॉमेंट मंत्री ने यह भी कहा कि इस परिषद में मिस्र के बाहर और अंदर से पवित्र कुरान से संबंधित कुछ विशेषज्ञ और गैर विशेषज्ञ हस्तियां भी उपस्थित होंगी।
मोहम्मद मोखार जुमा ने कहा कि इस योजना का विवरण अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगता जो मिस्र के एंडोमेंट्स मंत्रालय द्वारा आयोजित की जारही है के अंत के बाद प्रस्तुत किया जाएगा।
याद रहे कि, 25वीं अंतर्राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगता मिस्र की शुरुआत 24 मार्च को 50 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ हुई थी।
3701903
 
captcha