ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पश्चिम और दक्षिण - पश्चिम एशिया शाखा के अनुसार,इस सम्मेलन में जो गुरुवार, 6 दिसंबर को आयोजित हुआ हुज्जतुल इस्लाम सैयद जवाद नकवी, उर्वतुल उष्क़ा इस्लामी स्कूल के प्रमुख ने कहा: हजरत इमाम हुसैन(अ.स.) ने इस्लाम धर्म की रक्षा के लिऐ शहादत दी और सैय्यदुश शुहदा तथा उनके वफ़ादार साथियों के रक्त के कारण इस्लाम क़यामत तक जीवित हो उठा.
उन्होंने कहा कि मक्तबे अहलेबैत अ.स. इस्लाम का मुहाफ़िजड व अमीन है और हमारा इस मक्तबे Ashura के मानने वालों का कर्तव्य है, कि इस इमाम के संदेशों को अमल में लाऐं और अहलेबैत अ.स. के अनुयायिई केवल क़ुरान के आदेशों पर अमल करने के साथ इस्लाम की रक्षा कर सकते हैं.
यह सम्मेलन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों विद्वानों और धार्मिक विचारकों तथा छात्रों की उपस्थित के साथ आयोजित किया गया.
1149560