IQNA

फ़ातिमा, फिनलैंड में बच्चियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम

15:38 - April 01, 2017
समाचार आईडी: 3471323
अंतरराष्ट्रीय टीम: एक ओर जहां सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषाओं में अरबी भाषा फिनलैंड में तीसरे स्थान पर है, फ़ातिमा नाम भी इस देश में बच्चियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम माना जाता है।

फ़ातिमा, फिनलैंड में बच्चियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA) Shafaqna के अनुसार फिनलैंड में समाचार साइटों में से एक में प्रकाशित ख़बर, पूर्व स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप में स्थित इस देश के निवासियों को हैरान कर दिया है, जहां यह जोर दिया कि रूसी और एस्टोनियाई के बाद अरबी भाषा तीसरे स्थान पर उनके देश की सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषाओं में है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस ख़बर में, जो कि फिनलैंड में सबसे अधिक देखी जाने वाली ख़बर में जल्दी से बदल गई,आया है कि इस देश में लगभग पांच मिल्युन और 500 हजार लोगों की आबादी में 22 हजार से अधिक लोग अरबी में बोलते हैं।

इस फिनिश डेटाबेस ने अपनी रिपोर्ट में इसी तरह बताया है कि इस देश में लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय नामों के शीर्ष पर 'फ़ातिमा' चुना गया है।

याद रहे कि पिछले वर्ष की तुलना में, मध्य पूर्व और अफ्रीका देशों से 30 हजार से अधिक आप्रवासियों ने फिनलैंड में पंहुचाया है और इसी कारण से यह देश भी आव्रजन पर प्रतिबंध बढ़ा रहा है ता कि शरण चाहने वालों की संख्या को कम कर सके।

3586254

captcha