IQNA

रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 300,000 तक पंहुचने के साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा सहायता की मांग

17:18 - September 10, 2017
समाचार आईडी: 3471796
अंतर्राष्ट्रीय: बांग्लादेश में म्यांमार शरणार्थियों की संख्या 300,000 तक पहुंचने के निकट है, संयुक्त राष्ट्र इस क्षेत्र में मानवीय संकट को बचाने के लिए वैश्विक सहायता की मांग करता है।

रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 300,000 तक पंहुचने के साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा सहायता की मांग

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी(IQNA) रायटर के अनुसार, रॉबर्ट वॉटकिंस, बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र राहत के समन्वयक ने ऐलान कियाः भूखे और घायल रोहिंग्याई आप्रवास शरण चाहने वालों के रुकने के कोई संकेत नहीं हैं और इस क्षेत्र में मौजूद बल सैकड़ों शरण चाहने वालों की मदद करने में लगे हैं जो इस से पहले अपने को इस क्षेत्र में पंहुचा चुके हैं।

न्होंने चेतावनी दी कि हिंसा और वध से बचने की वजह से म्यांमार छोड़ने व बांग्लादेश भागने पर मजबूर रोहिंगी मुसलमान शरणार्थी को सहायता प्रदान करने वाली एजेंसियों के पास संसाधनों की कमी है कि इन कमजोर लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वेटकिन्स ने एक वक्तव्य में कहा है कि वर्तमान में बांग्लादेश के कॉक्स क्षेत्र में स्थित रोहंगिया आश्रय चाहने वालों की स्थिति का समाधान करने के लिए लग भग $ 77 मिलियन की आवश्यकता है।

3640186

captcha