IQNA

कुवैत की अरबईन मेडिकल बेस स्थापित करने की तैयारी

15:56 - July 29, 2019
समाचार आईडी: 3473829
कुवैत की अरबईन मेडिकल बेस स्थापित  करने की तैयारी
अंतर्राष्ट्रीय समूह-इराकी संसद के अध्यक्ष के साथ एक बैठक में, कुवैती अमीर ने अरईने हुसैनी के तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए विशेष चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के लिए देश की तत्परता की घोषणा की।

इराक़ा समाचार एजेंसी नून के हवाले से IQNA की रिपोर्ट, मोहम्मद अल-हल्बोसी संसद के अध्यक्ष और कई इराकी सांसदों दर्जनों इराकी गवर्नर और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर एक इराक़ी प्रतिनिधिमंडल ने, कुवैत का दौरा किया।
 
कुवैत के अमीर सबाह अहमद जाबेर अल-सबाह ने इराकी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में नजफ़ प्रांत में कुवैती सरकार के वाणिज्य दूतावास को खोलने, साथ ही नजफ़ और कर्बला प्रांतों के बीच 'या हुसैन' (अ.स) सड़क पर अरबईन तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए विशेष और उन्नत चिकित्सा ठिकानों की स्थापना में इस दोश की भागीदारी की सूचना दी। 
 
नजफ़ अशरफ़ के राज्यपाल लवि अलयासरी ने इस मुलाक़ात के बारे में कहा, इराकी प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत के राजकुमार नुवाफ़ अहमद जाबेर अल-सबाह सहित कुवैत के अधिकारियों और इसी तरह इस देश के उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ नजफ़ शहर के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए मुलाकातें कीं।
 
अलयासरी ने जोर दियाः इराकी प्रतिनिधिमंडल इराक़ के पुनर्निर्माण में निवेश के तरीकों पर चर्चा करने के लिए कुवैती पक्ष के साथ अपनी बैठकें जारी रखेगा।
  3830742
captcha