IQNA

अलेप्पो शहर के नागरिकों पर तक्फ़ीरी आतंकवादियों का हमला

15:41 - August 10, 2019
समाचार आईडी: 3473865
अलेप्पो शहर के नागरिकों पर तक्फ़ीरी आतंकवादियों का हमला
अंतर्राष्ट्रीय समूह- सीरियाई शहर अलेप्पो के आसपास के क्षेत्रों में से एक पर तक्फ़ीरी मोर्टार हमले के बाद एक बच्ची सहित 6 नागरिक घायल हो गऐ।
अल-मैसरा के हवाले से IQNA की रिपोर्ट; अलेप्पो पुलिस कमांड में एक खुफिया स्रोत ने कहा:अल-नुसरा तक्फ़ीरी फ्रंट के आतंकवादियों ने जो अलेप्पो के पश्चिम में अल-राशेदीन इलाके में बिखरे हुए हैं, शुक्रवार रात को अल-अज़ाआ, अल-खालिदिया, अल-मोकम्बो 'और अलेप्पो शहर की मस्जिदे जामे के आसपास क्षेत्र को मोर्टार गोलों से हमला किया।
इन हमलों में 6 नागरिकों की घायल हो गऐ, जिसमें एक 9 वर्षीय लड़की भी शामिल है, तथा वहां के लोगों के घरों और संपत्ति को व्यापक नुकसान पंहुचा है।
सना समाचार एजेंसी ने बताया कि सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के साथ संघर्ष में तोपखाने और कुछ सुरक्षित क्षेत्रों को नष्ट कर दिया। 
इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने के अंत में, अलेप्पो के अल-ज़बदीयह क्षेत्र पर मोर्टार हमले में दो बच्चे मारे गए थे और 8 अन्य लोग घायल हो गए थे।
 3833866
 
captcha