तेहरान (IQNA) मस्जिद अल-हराम में आज रविवार सुबह को सूर्य ग्रहण के कारण नमाज़े आयात अदा करने के लिए नमाज़ीयों की उपस्थिति देखी ग़ई।

इकना ने अल-यौम अल-साबेअ समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि सूर्य ग्रहण के कारण आज रविवार 21 जून को मक्का के मस्जिद अल-हराम में फैसल बिन जमील ग़ज़ावी की इमामत में नमाज़े आयात आयोजित की गई।
पवित्र मस्जिद अल-हराम और मस्जिदे नबवी के मामलों के महानिदेशक ने घोषणा की थी कि दो पवित्र धर्मस्थलों में सुबह 7:40 बजे नमाज़े आयात अदा की जाएगी।
एक आंशिक सूर्य ग्रहण आज सुबह अफ्रीका के सूडान, कांगो, इथियोपिया से यमन, सऊदी अरब, ओमान और फिर ओमान सागर और फिर पाकिस्तान और भारत से एशिया में आएगा।
3905929