IQNA

इस्तांबुल की ऐतिहासिक मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जाएग़ा

14:41 - November 20, 2020
समाचार आईडी: 3475368
तेहरान (IQNA) इस्तांबुल के मेयर ने इस्तांबुल में एक 350 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को जिसमे कुछ दिनों पहले आग लग़ ग़ई थी 2022 में पुनर्निर्माण के बाद फिर से खोलने का वादा किया है।

इकना ने सलाम गिटोवे के अनुसार बताया कि, इस्तांबुल की ऐतिहासिक वानीकोइ मस्जिद का पुनर्निर्माण, जिस में रविवार (11 नवंबर) को आग लग़ ग़ई थी।
इस्तांबुल के महापौर अली येरलिकाया ने घोषणा किया कि:"अगले दस दिनों में, क्षति का एक आकलन किया जाएगा, और हम अनुमान लगाते हैं कि पुनर्निर्माण परियोजना को पूरा करने में दो साल लगेंगें।
उन्होंने इस्तांबुल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा: कि "आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि वानीकोइ मस्जिद को पहले की तरह फिर से बनाया जाएगा।" आग से पहले मस्जिद का पुनर्निर्माण शुरू होना था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो ग़या।
वानीकोय मस्जिद, बोस्फोरस स्ट्रेट के पास इस्तांबुल के एस्कोडर जिले में स्थित है और 1670 में "वाणी मोहम्मद अफेंडी" द्वारा बनाई गई थी और उनके नाम पर रखा गया था।
मीनार वाली इस आयताकार मस्जिद का अधिकांश हिस्सा लकड़ी से बना है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली के तारों के कनेक्शन के कारण मस्जिद में आग लग गई थी।
3936240
captcha