IQNA

मिस्र के एक असाधारण किशोर ने कुरान को याद करने और क़राअत के लिए इजाज़त प्राप्त करने में सफल

16:16 - March 13, 2021
समाचार आईडी: 3475706
तेहरान (IQNA) मिस्र के एक असाधारण किशोर ने बहुत प्रयास और दृढ़ता के साथ, 13 साल की उम्र में पवित्र कुरान को याद करने में कामयाब रहा और अपनी सुखद आवाज के कारण उसने क़राअत की अनुमति प्राप्त किया।

इकना ने अल-दस्तुर अखबार के अनुसार बताया कि  मिस्र के अल-कुल्लुबैया प्रांत के तुख गांव में रहने वाले 14 वर्षीय युसुफ रजब अब्दुल खालिक अल-बहुती ने अपनी कुरान की गतिविधियों के बारे में कहा: कि मैं एक क़ारी और प्रशंसा करने वाला हूं यद्यपि मुझे बीमारी के कारण जीवन में विशेष समस्याएं और आवश्यकताएं हैं। 7 साल की उम्र में, मैंने कुरान को याद करना शुरू कर दिया, और अल्लाह ने मुझे यह शक्ति प्रदान की है, एक बार कुरान की आयतें और धार्मिक भजन सुनने के बाद मैं इसे याद करता हुं, 13 साल की उम्र में, मैं पूरे कुरान को याद करने में कामयाब रहा और इसके क़रात की अनुमति भी प्राप्त किया।
यूसेफ ने कहा: "कॉर्नियल डिस्ट्रोफिक बीमारी के कारण मेरी दृष्टि कमजोर है, लेकिन इस बीमारी ने मुझे कुरान पढ़ने और याद करने से नहीं रोका है। मैंने बीमारी के कारण अपने सभी दांत खो दिए हैं, लेकिन फिर भी अल्लाह ने मुझे सुनने के द्वारा सब कुछ याद रखने की शक्ति दी है, और मेरी खूबसूरत आवाज के कारण मुझे "गोल्डन गला" करार दिया गया है।
 यूसुफ ने जोर देकर कहा कि उसने अपने माता-पिता की मदद से पवित्र कुरान को याद करना शुरू किया और उन्होंने उसे याद करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पहले कुरान को टेलीफोन द्वारा याद किया और फिर कुरान को हिफ्ज़ करने के विद्यालयों में याद किया।
 उन्होंने शेख सुलैमान को अपने हिफ्ज़ का एक उस्ताद बताया है, और कहा: कि "मैंने उनके साथ कुरान को याद करने की मिठास को समझा, और उन्होंने 13 साल की उम्र में कुरान को याद करने तक मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। शेख सुलैमान ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अभी भी मुझे भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते है।
3958811
توانمندی نوجوان کم‌بینا و ناتوان مصری در حفظ قرآن و دریافت اجازه‌نامه قرائت
 
توانمندی نوجوان کم‌بینا و ناتوان مصری در حفظ قرآن و دریافت اجازه‌نامه قرائت
captcha